कर्म मूल है

कर्म चाहत है, कर्म राहत है.
कर्म बल है, कर्म विश्वास भी है..

कर्म निष्ठा है, कर्म आस्था है.
कर्म पथ है, कर्म मंज़िल भी है..

कर्म योग है, कर्म आनंद है.
कर्म आवरण है, कर्म परिधान भी है..

कर्म मूल है, कर्म शाश्वत है.
कर्म ज्ञान है, कर्म स्वाभिमान भी है..

कर्म पूँजी है, समृद्धि की कुंजी है.
कर्म अक्षय ऊर्जा है, कर्म पूजा भी है.

टिप्पणी करे